क्या आप सोच सकते हैं कि कोई कैदी बिना कोर्ट के स्पष्ट आदेश के जेल से बाहर निकल जाए. यही मामला रवि काना का है जो बांदा की जेल की बड़ी लापरवाही का उदाहरण है. रवि काना पर कई मामले दर्ज हैं और उसे थाईलैंड से भी लाया गया था. ग्रेटर नोएडा में वह स्क्रैप व्यापारी था जिसने अवैध कारोबार से करोड़ों रुपए कमाए. उसका नेटवर्क दिल्ली एनसीआर में फैला हुआ है.