फरवरी के महीने में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें एक अहम बदलाव पान मसाला और सिगरेट के शौकीनों के लिए है क्योंकि इन उत्पादों की कीमतें बढ़ने वाली हैं. एक फरवरी, दो हजार छब्बीस से सरकार तंबाकू उत्पादों और पान मसाले पर कर में वृद्धि कर सकती है. इस वर्ष की शुरुआत में सरकार ने जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर की जगह नया उत्पाद शुल्क और उपकर अधिसूचित किया था.