प्रेमानंद महाराज ने अपने दरबार में आने वाले भक्तों को लेकर ऐसी बात कही, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. उन्होंने बताया कि उनकी नजर में कोई व्यक्ति अलग नहीं होता, क्योंकि उन्हें हर इंसान में भगवान का ही स्वरूप दिखाई देता है. महाराज का यह संदेश सिर्फ अध्यात्म नहीं, बल्कि इंसानियत और समानता की सीख भी देता है. यही वजह है कि उनके प्रवचन लाखों लोगों के दिलों को छूते हैं.