उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव यानी 27 के समर की तैयारी अभी से शुरू हो गई है. इसकी एक बड़ी झलक लखनऊ में देखने को मिली है, जहां समाजवादी पार्टी के मुख्यालय के बाहर एक विशाल और बेहद विवादित पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर के जरिए राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. पोस्टर में मुख्य रूप से अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी का मुद्दा उठाया गया है.