नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीतिक पारी शुरू करने के बाद बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं. पार्टी मीटिंग के बाद उन्होंने कहा कि हमने उनसे कहा है कि पापा की वह नीति जिस पर उन्होंने पिछले 20 सालों में काम किया है, उसे सभी जनता तक पहुंचाना है और उनसे विश्वास हासिल करना है. निशांत ने यह भी कहा गया कि जनता को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि पापा अभी भी सक्रिय हैं.