कालीघाट में अभिषेक बनर्जी के आवास पर सुबह लगभग 3 बजे मिदनापुर के शालवनी पुलिस थाने की टीम पहुंची. पुलिस को ताला बंद मिलने के कारण काफी इंतजार करना पड़ा. इसके बाद उन्होंने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. साथ में सेंट्रल फोर्स की टीम भी मौजूद थी और कोलकाता पुलिस की एक टीम भी वहां पर थी.