देवरिया के रामपुर कारखाना कस्बे में नाला निर्माण के दौरान अतिक्रमण हटाने का कार्य जारी था। इस दौरान कुछ लोग खड़े थे, जिनमें से एक युवक वीडियो बना रहा था. अचानक थानेदार ने युवक की वीडियो बनाने पर उसे थप्पड़ मार दिया. युवक का केवल इतना दोष था कि वह अतिक्रमण हटाने वाले अभियान का वीडियो बना रहा था.