केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस ने सिया के पिता प्रवीण गोयल और मां पूजा गोयल से सिया के चेतन के साथ प्रेम संबंध को लेकर विस्तार से पूछताछ की. उन्होंने बताया कि सिया ने कभी अपने रिश्ते के बारे में परिवार को जानकारी नहीं दी थी. पुलिस ने यह भी पूछा कि क्या परिवार ने सिया पर चेतन से शादी करने का कोई दबाव बनाया था लेकिन माता-पिता ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें ऐसा किसी भी तरह का दबाव नहीं दिया गया.