भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. अब तक इस मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं जिसमें मृतक भरत तिवारी, उनके पिता और भाई को नामजद किया गया है. साथ ही एनकाउंटर के विरोध में सड़क जाम करने वाले लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. परिजन पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगा कर दोषी पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.