देश में मोदी सरकार की एक योजना के तहत 50 हजार रुपये तक बिना गारंटी के लोन मिलता है. इसका नाम पीएम स्वनिधि योजना है. इस योजना का लाभ सब्जी-फल या फास्ट फूड बेचने वाले छोटे दुकानदार ले सकते हैं. पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन लेने के लिए किसी भी सरकारी बैंक में आवेदन किया जा सकता है.