प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि यह फ्रेमवर्क मेक इन इंडिया को मजबूत करता है और किसानों, उद्यमियों, एमएसएमई, स्टार्टअप, नवाचारकों तथा मछुआरों समेत कई वर्गों के लिए नए अवसर लेकर आता है. इससे महिलाओं और युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा.