PM मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाने के मामले में Meta ने माफी की पेशकश की, लेकिन संसदीय समिति में बीजेपी सांसदों ने जवाबदेही तय करने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई. ये विवाद तब शुरू हुआ जब प्रधानमंत्री का एक वीडियो पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ और बाद में फेसबुक पर शेयर किए जाने के बाद कुछ समय के लिए हट गया. बाद में Meta ने वीडियो बहाल करते हुए कहा कि उसे गलती से हटाया गया था