एआई के क्षेत्र में इस बार की स्पीड और स्केल अभूतपूर्व हैं. पहले टेक्नोलॉजी के प्रभाव को समझने में समय लगता था, लेकिन आज मशीन लर्निंग से लेकर लर्निंग मशीन तक का सफर तेज, गहरा और व्यापक हो चुका है. इस तेजी के साथ हमारे सामने बड़ी जिम्मेदारी भी है. हमें न सिर्फ वर्तमान पीढ़ी के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उचित विजन रखना होगा ताकि उन्हें एआई का सही और सकारात्मक स्वरूप सौंपा जा सके.