आज भारत के युवा तकनीक के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच रहे हैं. देश के जेन जी इंजीनियर्स, डिजाइनर्स, कोडर्स और साइंटिस्ट्स मिलकर ऐसी नई और उन्नत टेक्नोलॉजी का निर्माण कर रहे हैं, जिसकी कुछ साल पहले तक कल्पना करना भी मुश्किल था. अंतरिक्ष विज्ञान से लेकर रक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में भारतीय युवाओं का बोलबाला है. चाहे प्रोपल्शन सिस्टम विकसित करना हो, आधुनिक कम्पोजिट मटीरियल्स तैयार करना हो, रॉकेट के अलग-अलग स्टेज बनाने हों या फिर अत्याधुनिक सैटेलाइट प्लेटफॉर्म्स का निर्माण करना हो.