पेरिस में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 12 सालों में भारत की GDP, एयरपोर्ट और विश्वविद्यालयों की संख्या दोगुनी हुई है, जबकि एक्सपोर्ट और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में भी तेज वृद्धि दर्ज की गई. उन्होंने डिजिटल हेल्थ आईडी, आधार और यूपीआई जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत का डिजिटल मॉडल दुनिया के कई देशों के लिए अध्ययन का विषय बन रहा है.