प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से संबोधन में बताया कि भारत ने 2047 तक 100 गीगावॉट न्यूक्लियर पावर का लक्ष्य तय किया है. आने वाले दशक में पांच नए न्यूक्लियर रिएक्टर शुरू करने की योजना है। यह लक्ष्य देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और स्वच्छ ऊर्जा के स्रोतों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.