संसद में शाम पाँच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोकसभा में भाषण होना था जिसमें उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर जवाब देना था लेकिन भाषण से ठीक पहले संसद में जोरदार हंगामा हुआ जिससे उनका भाषण टल गया. विपक्ष की महिला सांसद बैनर लेकर विरोध करती नजर आईं. महिला सांसदों का कहना था कि वे निशिकांत दुबे से बात करना चाहती थीं लेकिन वह वहां से चले गए जिसके बाद प्रधानमंत्री भी बात करने नहीं आए.