पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार बिक्रम साऊ को कथित तौर पर पाकिस्तान और बांग्लादेश के नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है और अंतरराष्ट्रीय नंबरों से आए कॉल्स की जानकारी जुटाई जा रही है.