शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर बच्चे के भीतर का बचपन बहुत अनमोल होता है और इसे कभी मरने नहीं देना चाहिए. बच्चों के जीवन में बचपन को बनाए रखने और उसे सुरक्षित रखने का सबसे बड़ा काम एक शिक्षक ही कर सकता है. शिक्षक की यह जिम्मेदारी होती है कि वह पढ़ाई के दबाव के बीच भी बच्चे के भीतर के मासूम बचपन को संजोकर रखे.