PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर मुस्लिम समुदाय से जुड़े कुछ संगठनों और लोगों ने कई शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए. मुरादाबाद में कुरान ख्वानी और दुआ हुई, जबकि हजरत निजामुद्दीन और अजमेर शरीफ समेत कई दरगाहों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ अभियान के तहत दीप जलाने का कार्यक्रम है. इसके अलावा वाराणसी में दीपोत्सव और कई जगहों पर भोजन, फल वितरण, स्वच्छता अभियान तथा मेडिकल कैंप जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं.