प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से मलेशिया की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं. इस यात्रा का निमंत्रण मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दिया है. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी जिसमें सुरक्षा, व्यापार, निवेश और डिजिटल फाइनेंस जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी.