जालंधर के हंसराज स्टेडियम में एक बैडमिंटन खिलाड़ी को खेलते समय अचानक हार्ट अटैक आया. मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत मदद की और बिना देरी किए सीपीआर द्वारा प्राथमिक उपचार शुरू किया. मेडिकल टीम के आने से पहले डॉक्टरों ने खिलाड़ी की जान बचाने के लिए तत्परता दिखाई, इसके बाद घायल खिलाड़ी को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है.