पितृ पक्ष 2026 की शुरुआत को लेकर इस बार तारीख को लेकर भ्रम है. 26 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध किया जाएगा, जबकि प्रतिपदा से मुख्य श्राद्ध तिथियों का क्रम 27 सितंबर से शुरू होगा. इसके बाद अलग-अलग तिथियों के अनुसार श्राद्ध कर्म होंगे और 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ पितृ पक्ष का समापन होगा. जिन पूर्वजों की मृत्यु तिथि ज्ञात नहीं है, उनके लिए सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध की परंपरा है