पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने पहुंची प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों और महिलाओं ने हमला कर दिया. कई दिनों से विरोध कर रही महिलाओं ने उग्र होकर पथराव किया और लाठियां बरसाईं. हंगामे के दौरान कलीनगर तहसीलदार को भीड़ ने डंडों से पीटा जिससे वे घायल हो गए.