जामनगर-द्वारिका हाईवे पर इन दिनों भारी संख्या में पदयात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल द्वारिका की ओर जा रहे हैं. ये श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में डूबे हुए जयकारों के साथ आगे बढ़ते जा रहे हैं. इस मार्ग पर कई कैंप भी लगाए गए हैं जहां पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पानी और दवाइयों का इंतजाम किया गया है.