पटना में भारी बारिश ने गांधी मैदान में होने वाले बिहार कैबिनेट विस्तार समारोह की तैयारियों को प्रभावित कर दिया है. मैदान में कीचड़ और जलभराव के बावजूद प्रशासन और आयोजन टीम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटी है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है, जिससे राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है.