बिहार के पटना में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का मामला सामने आया है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही रिया को पुलिस ने शराब की खेप के साथ पकड़ा. आरोप है कि वह उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए शराब लेकर पटना पहुंची थी. स्टेशन से बाहर निकलने के बाद बाइक से जाते समय तलाशी में 14 हजार रुपये की शराब बरामद हुई. पुलिस नेटवर्क की जांच कर रही है