PoK में हिंसा के विरोध में लाहौर में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की. कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया. क्षेत्रीय चुनावों के बाद हालात और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. जून की शुरुआत से ही क्षेत्र में लगातार विरोध-प्रदर्शन, धरने और बंद का दौर जारी है.