पाकिस्तान के तेज़ गेंदबाज़ सोहेल तनवीर ने एक इंटरव्यू में अपने क्रिकेट करियर को लेकर कई बातें की. इस इंटरव्यू में सोहेल तनवीर ने 2007 टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप फाइनल के रोमांचक पलों के बारे में भी बताया. तनवीर ने कहा कि अगर वो उस वर्ल्ड कप फाइनल में जल्द आउट नहीं होते तो मैच का नतीजा कुछ और भी हो सकता था.