टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इंकार कर रहे पाकिस्तान का ड्रामा आखिरकार खत्म हो गया है. पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को यह मैच खेलने की अनुमति दे दी है. इसके पीछे श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुराग कुमारा दिसा नायक और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम द्वारा की गई अपील और सिफारिशें भी शामिल थीं.