प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को स्पष्ट रूप से आदेश दिया है कि वे भारत के खिलाफ मैच खेलेंगे. 15 तारीख को कोलंबो में इंडिया और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप का महत्वपूर्ण मुकाबला तय हुआ है. इससे पहले बांग्लादेश के टूर्नामेंट से हटने के बाद शहबाज शरीफ ने निर्देश दिया था कि पाकिस्तानी टीम भारत से मैच नहीं खेलेगी.