महाराष्ट्र के अकोला में ओवैसी की जनसभा के दौरान भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। मंच के पास अनेकों लोग ओवैसी के साथ सेल्फी लेने के लिए बढ़े, जिससे भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई और पुलिस को भीड़ को रोकने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। इससे मंच और कुर्सियों को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने स्थिति संभाली और ओवैसी सुरक्षित थे।