दिल्ली में एक महीने में आठ सौ से अधिक लोग गायब हो गए हैं। हर साल लगभग बीस से बाईस हज़ार मिसिंग कंप्लेंट दर्ज होती हैं जिनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। इनमें से साठ से सत्तर प्रतिशत लोग वापस भी आ जाते हैं। पुलिस ने कहा है कि हालिया आंकड़ा भ्रामक हो सकता है और लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।