बाबा रामदेव ने हिंदू राष्ट्र को लेकर कहा कि चाहे हमारे विश्वास या मज़हब अलग हों, हमारे पूर्वज एक ही हैं. जब हम गेट पर प्रवेश कर रहे थे, तभी गुरुदेव भगवान ने यह संदेश दिया कि हिंदू राष्ट्र के नाम से किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है. हम सबके पूर्वज सनातनी, हिंदू, आर्य और वैदिक परंपरा से आते हैं. यह संदेश हमें एकता और सांस्कृतिक गौरव की याद दिलाता है.