पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) की बहाली को लेकर केंद्र सरकार ने संसद में स्थिति साफ कर दी है. सरकार फिलहाल OPS लागू करने पर विचार नहीं कर रही. साथ ही NPS में जमा राज्यों की रकम वापस करने का भी कोई कानूनी प्रावधान नहीं है. संसद में दिए जवाब से स्पष्ट है कि केंद्र फिलहाल NPS जारी रखने के पक्ष में है और OPS बहाली का कोई प्रस्ताव नहीं है.