राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे के कार्यालय में विपक्ष की अहम बैठक आयोजित होगी. इस बैठक में विपक्षी दल वर्तमान सत्र में अपनी रणनीति पर विस्तार से चर्चा करेंगे और सरकार के खिलाफ अपनी योजना तय करेंगे. विपक्ष का उद्देश्य सरकार को घेरना और अपनी समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना है.