कल सदन में स्पीकर ओम बिरला अपनी सीट पर नहीं थे, इस वजह से बाकी सदस्य स्पीकर की चेयर से संसद का संचालन कर रहे थे. दोनों पक्षों के बीच लगभग पैंतालीस मिनट तक चर्चा चलने के बाद स्पीकर ने रूलिंग दी. आज पहली बार स्पीकर सदन में उपस्थित थे और उन्होंने सदस्यों को सदन की गरिमा बनाए रखने के लिए अनुशासन का पालन करने का निर्देश दिया.