स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे एक ऑयल टैंकर में विस्फोट की खबर ने वैश्विक ऊर्जा बाजार की चिंता बढ़ा दी है. ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि टैंकर समुद्री माइन से टकराया था, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्ग में हुई इस घटना पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नजर बनी हुई है.