वाराणसी के काशी रेलवे स्टेशन को बेहतर और आधुनिक मॉडल स्टेशन बनाने के लिए काम तेजी से चल रहा है. इसी क्रम में रेलवे प्रशासन ने स्टेशन के नजदीक स्थित गंज शहीदा मस्जिद को हटाने का नोटिस जारी किया है ताकि स्टेशन परिसर को बेहतर बनाया जा सके और यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराई जा सकें. इस पहल के तहत प्लानिंग और बदलाव के प्रयास जारी हैं.