उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. हालांकि राहत की खबर यह है कि 29 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम बदल सकता है. कई राज्यों में बारिश, धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के साथ तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है.