नोएडा साइबर पुलिस ने टेक सपोर्ट के नाम पर विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी अमेरिका और यूरोप के नागरिकों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी करते थे. पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया और इंटरनेट पर फर्जी टेक सपोर्ट विज्ञापन चलाकर टोल फ्री नंबर जारी करते थे.