AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं. दरअसल नोएडा की एक कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान के घर की कुर्की का आदेश दिया है. अमानतुल्लाह खान के बेटे अनस के खिलाफ पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ मारपीट करने जबकि अमानतुल्लाह खान के खिलाफ उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है.