नोएडा में कैफे कारोबार बंद होने के बाद प्रेमी जोड़े समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से चोरी की ज्वेलरी, साढ़े तीन लाख रुपये नकद, पांच लैपटॉप, दो टैबलेट और छह मोबाइल बरामद हुए. पुलिस के मुताबिक आरोपी बंद मकानों की रेकी कर वारदात करते थे. चोरी के बाद रात में बार और रेस्तरां में पार्टी करते थे. अर्टिगा कार भी जब्त हुई है.