UP के नोएडा सेक्टर-96 में ₹390 करोड़ की लागत से बना नया प्रशासनिक मुख्यालय शुरू हो गया है. सभी विभाग अब एक ही परिसर में काम करेंगे. डिजिटल सुविधाओं, जनसुनवाई फ्लोर और 670 गाड़ियों की पार्किंग से नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी. संशोधित डिजाइन के तहत तैयार ये मुख्यालय नोएडा में प्रशासनिक सेवाओं को ज़्यादा प्रभावी और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.