बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से सद्भावना यात्रा कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि अमीर हो या गरीब, दलित हो या अति पिछड़ा, अल्पसंख्यक हो या कोई भी, सबके साथ प्रेम और भाईचारे का वातावरण बनाना इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है.