बीजेपी अध्यक्ष पद संभालने के बाद पहली बार नितिन नवीन लखनऊ का दौरा कर रहे हैं. उनका संदेश साफ है कि संगठन पूरी तरह चुनावी तैयारी में जुट चुका है बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक सभी कार्यकर्ता और नेतृत्व 2027 के चुनाव के लिए योजना बना रहे हैं. यह दौरा आगामी चुनावी रणनीति का हिस्सा है जिसमें संगठन के प्रत्येक स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जा रही है.