नेपाल में आई विनाशकारी प्राकृतिक आपदा ने भारी तबाही मचाई है. इस भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के प्रति सम्मान और संवेदना प्रकट करने के लिए नेपाल सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने आगामी 7 सितंबर को देश में राष्ट्रीय शोक दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है. राष्ट्रीय शोक दिवस के अवसर पर देश भर में और विदेशों में स्थित नेपाली दूतावासों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया जाएगा.