नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है. सोशल मीडिया और खबरों में सामने आ रहे वीडियो दिल दहला देने वाले हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सैलाब का बहाव इतना तेज है कि वह अपने साथ विशालकाय चट्टानों को भी बहाकर ले जा रहा है. यह बहती हुई भारी-भरकम चट्टानें इस बात का सबूत हैं कि नेपाल में कुदरत का कैसा कहर बरपा है और क्यों वहां सब कुछ मलबे के ढेर में दफन हो गया है.