कुदरत के कहर और भारी सैलाब के कारण चारों तरफ तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. इस इलाके में हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि एक पूरी की पूरी एक मंजिला इमारत मलबे के नीचे दब चुकी है. भारी कीचड़ और मलबे के कारण इस क्षेत्र में आगे बढ़ पाना बेहद मुश्किल और खतरनाक साबित हो रहा है. चारों ओर सिर्फ गाद, मिट्टी और मलबा ही नजर आ रहा है जिससे रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है.