नेपाल में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई और बड़ी संख्या में परिवारों को प्रभावित किया. इस आपदा के बीच कई ऐसी तस्वीरें और कहानियां सामने आईं, जिन्होंने लोगों को भावुक कर दिया. कहीं मां अपने बच्चों को बचाने के लिए दौड़ी, कहीं बच्चों और बुजुर्गों का रेस्क्यू हुआ. हाथी द्वारा इंसान को बचाने का वीडियो और मलबे के बीच खड़ा हरा घर भी उम्मीद की मिसाल बन गए.